मास्क की चिंता से मुक्त करेगी ये खबर

लखनऊ. कोरोना वायरस के रोकथाम और बचाव को देखते हुए उत्तर प्रदेश शासन ने सार्वजनिक स्थलों पर निकलते समय मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है और इसका उल्लंघन करने पर कानूनी कार्यवाई भी करने का निर्देश जारी किया है।

लेकिन शासन ने मास्क की जगह विकल्प भी दिए हैं जिसका उपयोग कर आप कोरोना संक्रमण से अपना बचाव कर सकते हैं। शासन ने कहा है कि मास्क न होने की दशा में आप तीन परत की रुमाल, दुपट्टा या गमछे का मास्क की तरह उपयोग कर सकते हैं। सलाह दी गयी है कि ये सभी कपड़े साफ सुथरे हों और इसके उपयोग के दौरान रोजाना इसी सफाई करें। इसे लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को प्रदेश के सभी जिलों के पत्रकारों से रूबरू होते हुए भी बताया था कि मास्क न होने की दशा में तीन परत की रुमाल, गमछा का उपयोग किया जा सकता है।

इसके साथ ही एन 95 का उपयोग सिर्फ चिकित्सक करेंगे। कॉटन से बने तीन परत के मास्क आम लोगों के लिए सबसे उपयोगी हैं। मुख्यमंत्री ने बताया था कि वो खुद कॉटन के मास्क का उपयोग कर रहे हैं। इसे घरों में भी बनाया जा सकता है। प्रदेश की महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से भी ये मास्क बनाये जा रहे हैं।

Leave a Reply